आगरा, अप्रैल 22 -- द स्केट्स हब अकादमी के 14 वर्षीय खिलाड़ी एहान खान का चयन इंडिया गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश रोलर डर्बी टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 22 से 28 अप्रैल तक चंडीगढ़ में आयोजित होगी। एहान द इंटरनेशनल स्कूल आगरा के छात्र हैं और कोच अभिषेक यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। एहान खान ने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लगातार अभ्यास और समर्पण दिखाया। उनकी सफलता में माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हर कदम पर उत्साह बढ़ाया। एहान के चयन पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल, कर्नल अजय चौहान, सचिव मनोज शर्मा, नवजोत रंधावा, अजय कुमार, नीतेश कुमार, नंदी रावत और वीरपाल ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- मलेशिया ओपन डार्ट्स चैम्पियनशिप को भारतीय टीम घोषित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.