फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। इस बार चंद्र ग्रहण के चलते होलिका दहन के एक दिन बाद होली खेली जाएगी। जिलेवासी होली को रंगीन होली बनाने की तैयारियां कर रहे हैं। बाजारों में होली से पहले रंगों की बिक्री तेज हो गई है। गुलाल के साथ सिंथेटिक और केमिकल युक्त रंग भी खुलेआम बेचे जा रहे हैं। सिंथेटिक एवं केमिकल युक्त रंगों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जिलेवासियों को विशेष ध्यान रखना होगा। कुछ एहतियाती कदमों से केमिकल एवं सिंथेटिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं। ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ के बाजारों में सजे अस्थायी स्टॉलों पर सस्ते दामों में चमकीले और गहरे रंग ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। लोग एक-दूसरे को बुरी तरह रंगने के चक्कर केमिकल एवं सिंथेटिक रंगों का प्रयोग करने से भी परहेज नहीं करते हैं। ऐसे रंग त्वचा और आंखों के ...