एहतियात: हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड आरक्षित
गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गर्म हवाओं के थपेड़ों और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी अलर्ट मोड पर आ गया है। लू (हीट स्ट्रोक) की चपेट में आने वाले मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज देने के लिए नागरिक अस्पताल में पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.नीना गठवाल ने बताया कि विशेष वार्डों में कूलर, एसी और ठंडे पानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि मरीजों के शरीर के तापमान को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके। इसके साथ ही, अस्पताल परिसर में आने वाले आम मरीजों और तीमारदारों को डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बचाने के लिए जगह-जगह विशेष ओआरएस काउंटर भी बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- ऑरेंज अलर्ट जारी : भीषण लू को लेकर प्रशासन सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील डॉक्टरों ने आम जनता से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.