एहतराम से मना शहीदाने कर्बला का चेहल्लुम
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला का चेहल्लुम (चालीसवां) मंगलवार को अकीदत-एहतराम के साथ मनाया गया। शहर की 28 अंजुमनों ने अलग-अलग इलाकों से जुलूस निकाले। गलियों से घाटों तक नौहा और मातम की सदाएं गूंजती रहीं। अलम, ताबूत, ताजिया, दुलदुल और अमारी के जुलूस में अजादारों का हुजूम रहा। जगह-जगह जियारत की गई। जंजीर और कमा के मातम ने लोगों की आंखें गीली कर दीं। फिजां में 'या हुसैन' की सदा तारी रही। शिवपुर से अंजुमन पंजेतनी, मुकीमगंज-तेलियानाला में अंजुमन नसीरुल मोमिनीन, कालीमहल से मातमी अंजुमन जव्वादिया, दालमंडी चौक से अंजुमन हैदरी और कच्ची सराय से अंजुमन जव्वादिया ने जुलूस निकाले। यह भी पढ़ें- Buxar News: चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, सौहार्द का दिया संदेश दोषीपुरा में अंजुमन जाफरिया और जाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.