बलिया, मार्च 9 -- बलिया, संवाददाता। रमजान का पाक महीना अब धीरे-धीरे समाप्त होने वाला है। इस मुकद्दस महीने मुस्लिम लोगों ने 19वें दिन सोमवार को भोर में सहरी खाकर एहतराम के साथ रोजा रखा। रोजेदारों ने मस्जिदों में खुदा की इबादत और कुरआनपाक की तिलावत की। अलग-अलग निर्धारित समय से मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ रात में एशा की वक्त तरावीह की विशेष नमाज भी पढ़ी गई। शाम को मगरीब के वक्त मस्जिदों से अजान की पुकार सुनकर रोजेदारों ने खजूर एवं पानी से रोजा खोला और इफ्तार की। रसड़ा हिसं के अनुसार कस्बा और ग्रामीण इलाकों में रमजानुल मुबारक के पाक माह में मुस्लिम लोगों ने सोमवार को एहतराम के साथ 19वां रोजा रखा। शाम को मगरीब की अजान होने पर खजूर व पानी से रोजा खोला और घुघनी-पकौड़ी, फल आदि से इफ्तार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...