बलिया, फरवरी 3 -- बलिया, संवाददाता। शब -ए-बारात का त्योहार जिले भर में मुस्लिम लोगों ने मंगलवार को पूरे एहतराम के साथ मनाया। इस दौरान अलग-अलग कब्रिस्तानों व मस्जिदों को बिजली की रोशनी से सजाया गया। मुस्लिम लोगों ने एशा की नमाज अदा करने के बाद विभिन्न कब्रिस्तानों पर पहुंच कर फातिहा पढ़ी और अपने पूर्वजों के लिए मगफेरत की दुआएं मांगी। इस मुबारक मौके पर मस्जिदों व घरों में बड़े-बुजुर्ग व महिलाएं पूरी रात इबादत की और अपने गुनाहों की माफी के साथ ही मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। इस पर्व पर मुस्लिम लोगों के घरों में अलग-अलग किस्म के हलवे पकाए गए। शाम को शहर के बहेरी, चंद्रशेखर नगर, परमंदापुर आदि कब्रिस्तानों पर पहुंचे मुस्लिम लोगों ने फूल चढ़ाए और दुआएं मांगी। त्योहार के मद्देनजर पुलिस फोर्स अलर्ट रही। हिसं रसड़ा के अनुसार स्थानीय कस्बा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.