हापुड़, मार्च 29 -- सपनावत स्थित एस.डी कन्या विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत की विविध संस्कृतियों की छटा बिखेरकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रज्ञा कुंज, सौलाना से पधारे रामकृष्ण शर्मा एवं राकेश ने विद्यार्थियों को जीवन में संस्कार, संयम और साधना के महत्व को समझाया। उनकी मर्मस्पर्शी प्रस्तुतियों ने बच्चों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति और लोक नृत्यों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर अनेकता में एकता का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू शर्मा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बता...