नई दिल्ली, मार्च 27 -- पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत लगातार अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत कर रहा। इसी सिलसिले में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में 2.38 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को औपचारिक मंजूरी प्रदान की गई। इसमें पांच एस-400 मिसाइल सिस्टम, बड़ी संख्या में मध्यम स्तर के परिवहन विमान, बख्तरभेदी टैंक, धनुष गन आदि शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार थल सेना के लिए वायु रक्षा ट्रैक प्रणाली, बख्तरबंद भेदी टैंक गोला-बारूद, उच्च क्षमता वाली रेडियो रिले, धनुष गन सिस्टम और रनवे स्वतंत्र हवाई निगरानी प्रणाली को खरीद की मंजूरी दी गई। वायु रक्षा ट्रैक प्रणाली वास्तविक समय में वायु रक्षा नियंत्रण और रिपोर्टिंग क्षमता प्रदान करेगी, जबकि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.