हाथरस, दिसम्बर 26 -- हाथरस, संवाददाता। डीपीएस हाथरस के मैदान पर अंडर 16 हाथरस क्रिकेट कप सीजन 2 के आठवें दिन फाइनल मुकाबला पौनिया स्पोर्ट्स टाइटंस व एस वॉरियर्स के मध्य खेला गया । जिसमें एस वारियर्स की टीम को विजय हासिल हुई। ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल का शुभारंभ किया। एस वॉरियर्स के कप्तान तेजस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पौनिया स्पोर्ट्स टाइटंस की टीम मात्र 89 रन ही बना सकी। जिसमें मोहित चौधरी ने सर्वाधिक 27 व कृष्ण ने 23 रनों का योगदान दिया। एस वॉरियर्स की तरफ से तेजस ने 3 व कौशल ने 2 विकेट प्राप्त किये। रनों का पीछा करने उतरी एस वॉरियर्स ने 4 विकेट शेष रहते आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा किया। एस वॉरियर्स की तरफ से कौशल 26 व कप्तान तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.