जहानाबाद, मार्च 19 -- हुलासगंज , निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के सख्त निर्देशन में जिले भर में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान एस ड्राइव के तहत हुलासगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार की रात हुलासगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मानो बीघा गांव में छापेमारी कर राजेंद्र यादव, रामप्रवेश यादव एवं राजदेव यादव को गिरफ्तार किया गया। ये सभी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बच्चू यादव (ग्राम कासियामा, सूगियादेवी (ग्राम जारूभुन्टोली) को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.