मुजफ्फर नगर, जून 2 -- भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में एसडी मार्केट (निकट शिव चौक) स्थित योग क्लास में पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ। 1 से 5 जून तक चलने वाले इस शिविर के प्रथम दिन का आरंभ योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विनय कुमार वर्मा ने गहरी लंबी सांसों के अभ्यास, ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र के बाद मोटापे से संबंधित योगक्रियाएं कराईं। जिला प्रधान श्री सुभाष गुप्ता ने प्राणायाम व ध्यान कराते हुए कहा कि मोटापा एक विश्वव्यापी समस्या है, जो डायबिटीज, हार्ट अटैक, हाई बीपी और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों की जड़ है। यह भी पढ़ें- निःशुल्क मोटापा निवारण शिविर 3 जून से इससे बचने के लिए सही दिनचर्या और खान-पान बेहद जरूरी है। यदि हम बीमारी से पहले ही योग से जुड़ जाएं, तो जीवनभर स्वस्थ रह सकते ह...