हाथरस, मार्च 1 -- सादाबाद। एस आर डी पब्लिक स्कूल, गौतम नगर में आज विद्यालय परिसर में होली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशियों का इजहार किया।विद्यालय परिसर रंगों से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और आनंद साफ झलक रहा था। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया तथा सभी को सुरक्षित और मर्यादित ढंग से त्योहार मनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की प्रेरणा दी।होली समारोह ने विद्यालय के वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.