एस आई एस कंपनी के लिए 34 अभ्यर्थियों का चयन
बक्सर, जून 12 -- चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास मुफस्सिल थाना परिसर में शुक्रवार को एसआईएस लिमिटेड कंपनी के लिए विभिन्न चार पदों पर बहाली के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 34 सफल अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
नियुक्ति पत्र वितरण भर्ती कार्यालय से नियुक्त प्रतिनिधि सुबोध कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें देश के विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के भीतर नियुक्त अभ्यर्थियों को 16 हजार से 26 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, जबकि राज्य के बाहर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 18 हजार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.