एस आई आर में नाम काटे जाने को लेकर दर्ज कराई आपत्ति
रांची, सितम्बर 9 -- मांडर, प्रतिनिधि। सुरसा गांव में करीब 30-35 मुस्लिम मतदाताओं के नाम एसआईआर सूची से हटाने के उद्देश्य से फॉर्म-7 जमा किए जाने के आरोप को लेकर बुधवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने शिकायत दर्ज कराई। कमेटी ने अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, मांडर और मांडर थाने में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 6 सितंबर को बूथ लेवल अधिकारी के समक्ष एक व्यक्ति ने 30-35 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए। कमेटी के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारी ने इसकी सूचना अंचल अधिकारी को दी और संबंधित फॉर्म-7 भी सौंपे। कमेटी का आरोप है कि फॉर्म-7 में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, वे सभी जीवित हैं और मतदाता सूची में शामिल हैं। कमेटी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.