बदायूं, फरवरी 17 -- उझानी। एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर सुधांशु गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सप्ताह के प्रथम दिन आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इसमें कुल 82 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पूरे सप्ताह विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.