एस्बेस्टस काटकर दो दुकानों में चोरी
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार चौक के समीप सोमवार देर रात चोरों ने मोबाइल रिपेयरिंग व आभूषण दुकानों को निशाना बनाया। एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान के अंदर घुसे चोरों ने मोबाइल, लैपटॉप और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार सलहा निवासी पप्पू ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग एवं बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलता है। उसके दुकान से चोर तीन मोबाइल और एक लैपटॉप सहित रिपेयरिंग के लिए दुकान में रखे ग्राहकों के दर्जन भर मोबाइल चोरी कर लिया। वहीं, आभूषण दुकानदार सुशील ठाकुर की दुकान से चांदी के गहने चोरी हुए हैं। यह भी पढ़ें- एस्बेस्टस काटकर दो दुकानों में चोरी उसने भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा के आभूषण दुकान में सेंधमारी, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.