मैनपुरी, अगस्त 31 -- दिल्ली में आयोजित समारोह में​ शहर की महिला एस्ट्रोलॉजिस्ट सुधा तापड़िया को एस्ट्रोलॉजी एंड क्रिस्टल हीलिंग अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें पावर वूमैन के सम्मान से भी सम्मानित किया गया। द क्रेजी टेल्स संस्था की ओर से बीते दिनों दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देशभर के 50 से अ​धिक एस्ट्रोलॉजिस्ट ने भाग लिया। ज्योतिषाचार्य विक्रांत जैन, डॉ़ एचएस रावत, अमृता कर्क और अर्चना त्रिपाठी ने मैनपुरी निवासी सुधा तापड़िया को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी सफलता पर लक्ष्मीनारायण तापड़िया, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, शोभा तापड़िया, अर्चना तापड़िया, दिव्या मूंदड़ा, आभा तापड़िया, सौरभी गोयल, माधव तापड़िया, मनीष तापड़िया, अनुराग माहेश्वरी आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...