कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। नवाबगंज के विष्णपुरी निवासी समीर भार्गव ने कथित एस्ट्रोलॉजर "गुरु मां" के खिलाफ साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी बेटी शिविका भार्गव, जो सोनीपत स्थित जिंदल यूनिवर्सिटी में पढ़ती है, उससे 91 हजार रुपये ठग लिए गए। वहीं 7 अप्रैल को छात्रा ने ऑनलाइन सर्च कर व्हाट्सएप के जरिए "गुरु मां" से संपर्क किया था। कॉलर ने समस्या समाधान के नाम पर क्यूआर कोड भेजकर पैसे मांगे। इस पर छात्रा ने अपने सेंट्रल बैंक खाते से पहले 20 हजार रुपये किस्तों में ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपित ने डराकर और पैसे मांगे, जिस पर छात्रा ने 71 हजार रुपये और भेज दिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। नवाबगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.