संवाददाता, अगस्त 29 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश में किसी को इलाज के अभाव में मरने नहीं दिया जाएगा। शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार सुन सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इनके इस्टीमेट जल्द से जल्द बनवाकर भेजें। सरकार तुंरत धन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति खुद को असहाय न महसूस करे। सरकार कठिन से कठिन समय में उसके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ तुरंत प्रक्रिया पूरी कराकर मदद उपलब्ध कराने को कहा। गोरखनाथ मंदिर में शनिवार सुबह विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर सीएम योगी ने उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव, हर व्यक्ति की समस्या का स...