मुजफ्फर नगर, जून 3 -- मुजफ्फरनगर बिजली विभाग से बिना स्वीकृति लिए और विभाग में एस्टीमेंट जमा कराए बिना तुगलकपुर कम्हेडा विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जेई हरि सिंह ने 11केवी जंगल की लाइन को शिफ्ट कर दिया। इस मामले में जांच होने पर मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने जेई हरि सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं उन्हें विद्युत वितरण खंड चरथावल अधिशासी अभियंता कार्यालय में सम्बद्ध किया है।पुरकाजी के गांव तुगलकरपुर कम्हेड़ा निवासी किसान मोनिस के दादा तुफैल हुसैन के नाम से 63केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन है। इस ट्रांसफार्मर पर किसानों के नलकूपों के कनेक्शन दिए गए हैं। पांच दिन पहले तुगलकपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई हरि सिंह ने बिना एस्टीमेट तैयार कराए ही नलकूप की नई को शिफ्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- विद्युत बोर्ड के पूर्व व वर्तमान के कई अधिकारियों पर हो...