रांची, मार्च 29 -- रांची, संवाददाता। एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, रांची में सेशन ब्रेक मेला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिसर में झूले, फूड स्टॉल और पुस्तक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहे। नृत्य प्रतियोगिता में स्काई क्रू ग्रुप प्रथम, शांभवी मोदक द्वितीय और यशस्वी अमर तृतीय रहे। विजेताओं को क्रमशः Rs.5000, Rs.3000 और Rs.2000 से सम्मानित किया गया। प्राचार्य शादान आलम और निदेशक कुणाल कश्यप ने आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...