रांची, जून 25 -- रांची। एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 10वीं की टॉपर सारिया परवीन, 12वीं आर्ट्स की टॉपर हर्षिता चंद्रा, कॉमर्स की टॉपर सुहानी कुमारी और साइंस के टॉपर अरु रंजन को एलईडी स्मार्ट टीवी दिया गया। प्राचार्य शादान आलम व निदेशक कुणाल कश्यप ने सभी सफल छात्रों को उपहार देकर उज्जवल भविष्य की प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...