अलीगढ़, अगस्त 26 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन की अलीगढ़ इकाई ने सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के नेता कॉमरेड डीपी दुबे की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई। शहीद स्मारक ब्रह्मानंद त्यागी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर ट्रेड यूनियन आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि एसपीई एक्ट 1976 ने सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को 'वर्कमैन' का दर्जा और ट्रेड यूनियन अधिकार देकर महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान की थी। नई चार श्रम संहिताओं के तहत एसपीई एक्ट की वैधानिक सुरक्षा समाप्त होने से रोजगार की स्थिरता, नियुक्ति-पत्र, यूनियन अधिकार और श्रमिकों की सुरक्षा प्रभावित होगी। डिजिटल सर्विलांस और फील्ड कर्मचारियों पर बढ़ते नियंत्रण पर भी चिंता जताई गई। एसोसिएश...