एसोसिएशन ने असगर हुसैन की सदस्यता खत्म की
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन ने संघ विरोधी गतिविधियों के आरोप में सदस्य असगर हुसैन को पद से मुक्त करते हुए सदस्यता समाप्त कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी खत्री ने प्रेस को जारी बयान में यह जानकारी दी है। कहा है कि उनके खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें मिली थीं और स्पष्टीकरण के बावजूद सुधार नहीं हुआ। उधर, असगर हुसैन का कहना है कि जब संघ ही भंग हो चुका है तो उसके अध्यक्ष की हैसियत से किसी सदस्य को निलंबित करने की बात हास्यास्पद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.