एसोसिएशन के संरक्षक को दी गई श्रद्धांजलि
सासाराम, मई 31 -- सासाराम। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के जिला संरक्षक व चेनारी प्रखंड के पांडेय डीही निवासी रामदयाल पांडेय के निधन पर फजलगंज स्थित संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गईं। निधन पर राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने कहा कि स्व. पांडेय 25 वर्षो तक ग्रामपंचायत देवडीही के उपमुखिया रहे। 2008 से ही राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के बतौर जिला संगठन सचिव व संरक्षक रहे। उनका निधन संगठन व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोकसभा में चंदन कुमार, सूर्यनाथ सिंह, सत्यनारायण स्वामी, हाजी हकीम अनिसुज्जमा, विमल पांडेय, रामायण चौबे, योगेंद्र प्रसाद सिंह, सुग्रीव प्रसाद सिंह, चंद्रप्रकाश, रामजी सिंह, शिवपूजन शर्मा, चांदी सिंह, हरिनाथ राय, विजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- एसोसिएशन के संरक्षक को दी गई श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.