सासाराम, जुलाई 5 -- शिवसागर। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा ने बिहार के पांच प्रमुख एलपीजी वितरकों को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें प्रखंड स्थित रामजी इंडेन ग्रामीण वितरक के प्रोपराइटर संतोष कुमार सिंह भी शामिल हैं। सूची में पटना के अमित कुमार शर्मा, डेहरी के उदय शंकर, बांका के राजेश कुमार साहा व मधुबनी के वीएन मिश्रा को भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...