मोतिहारी, मई 20 -- मोतिहारी। सरकार के द्वारा जिलावार कॉरपोरेट के माध्यम से दवा की दुकान खोलने के निर्णय के विरोध में जिला की सभी दवा दुकान बंद रहेगी। निजी नर्सिंग होम ,प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र इमर्जेंसी के लिए खुला रहेगा। जानकारी संघ के सचिव ध्रुप देव नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार कॉरपोरेट के माध्यम से जिला वार दवा की दुकान खोलना चाहती जिसके विरोध में पूरे भारत में दवा की दुकान बंद रहेंगे। आज बंद रहेगी दुकानें : मधुबन। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों के समर्थन में मधुबन की सभी दवा की दुकानें आगामी 20 मई को बंद रहेगी। यह भी पढ़ें- औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर आज दवा दुकान रहेगा बंद इसकी जानकारी देते हुए संघ के मधुबन प्रखंड के अध्यक्ष सुचित कुमार वर्मा ने बताया कि इनकी मांगों में ऑनलाइन द...