एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन और सचिव गणेश बने
देहरादून, मई 10 -- देहरादून। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन, जनपद शाखा देहरादून का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सचिन कुमार को निर्विरोध जिला अध्यक्ष और गणेश प्रसाद को सचिव की जिम्मेदारी दी। राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रक्रिया को प्रांतीय अध्यक्ष नंद किशोर तिवारी और प्रांतीय महामंत्री कृष्ण कांत तिवारी की देखरेख में पूरा कराया गया। हर्ष मोहन भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनीता दरमोड़ा को महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेंद्र मैठाणी को कोषाध्यक्ष और प्रेमलाल भट्ट को आय-व्यय निरीक्षक के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- प्रदीप जिलाध्यक्ष और सतीश बने सचिव यह भी पढ़ें- अवधेश सिंह अध्यक्ष, हरिभूषण राव मंत्री निर्वाचित
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.