सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।समारोह में डॉ कलीम अहमद को अध्यक्ष, डॉ विकास अग्रवाल को सचिव, डॉ अनुपम मलिक को कोषाध्यक्ष, डॉ सौम्या जैन को वैज्ञानिक सचिव तथा डॉ नरेश नौसरान को संयोजक एन.आई.एम.सी. नियुक्त किया गया। इसके अलावा डॉ मोहन पाण्डेय, डॉ रजनीश दहूजा और डॉ रीना गर्ग को उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ संजीव मित्तल को अध्यक्ष 2027-28 तथा डॉ प्रवीण शर्मा को संयोजक ए.पी.आई. बिल्डिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रवीण चावला ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्षभर मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज ...