वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी। बीएचयू के विधि संकाय में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार मालवीय को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को एक बैठक के बाद डॉ. मालवीय ने संकाय प्रमुख को लिखित शिकायत दी। डॉ. मालवीय ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पर उनके साथ अभद्र व्यवहार, अपशब्द, धक्कामुक्की और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया है कि यह घटना न केवल शिकायतकर्ता की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है, बल्कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गरिमामय वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...