हल्द्वानी, जनवरी 22 -- हल्द्वानी। एसेंट पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। सचिव चंपा नैनवाल, प्रधानाचार्य प्रकाश मिश्रा, उपप्रधानाचार्या भावना जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। परिसर पीले फूलों व रचनात्मक सजावट से सजाया गया। हाउस-स्तरीय सरस्वती वंदना एकल नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। निर्णायकों ने भाव-भंगिमा, ताल-लय व वेशभूषा के आधार पर मूल्यांकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...