हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। एसेंट पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक दूरबीनों और सौर उपकरणों के माध्यम से सूर्य के धब्बों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। साथ ही विशेष शो के जरिए छात्रों को ब्रह्मांड, ग्रहों और तारों की रोमांचक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने संस्थान के वैज्ञानिकों और खगोलविदों से संवाद कर विज्ञान और अनुसंधान से जुड़े कई सवालों के उत्तर भी प्राप्त किए। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश मिश्रा, उपप्रधानाचार्या भावना जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...