लखनऊ, अप्रैल 26 -- एसी से लेकर स्लीपर क्लास की बोगियों में जनरल टिकट के यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। जिसके कारण रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वालों के लिए मुसीबत हो रही है। यात्रियों का आरोप है कि टीटीई ही अपने नंबर बढ़ाने के लिए जनरल टिकट के यात्रियों का जुर्माना कर टिकट बना दे रहे हैं। साथ ही उन्हें आरक्षित बोगियों में यात्रा की अनुमति भी दे रहे। गोमती नगर से हरीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन की एस-6 बोगी की सीट नंबर 31 पर यात्रा करने वाले संदीप पटेल ने रेलवे के एक्स पर शिकायत में कहा कि ट्रेन खुले सात घंटे से अधिक हो गए। अब तक कोई भी टीटीई बोगी में जांच के लिए नहीं आया। पूरी बोगी जनरल टिकट के यात्रियों से भरी पड़ी है। चौरीचौरा एक्सप्रेस के बी-4 कोच के यात्री ने भी टीटीई के न आने की शिकायत की। कहाकि इसका...