एसी समेत पांच पदाधिकारी का तबादला, अतिरिक्त प्रभार में एक दर्जन विभाग
साहिबगंज, मई 24 -- साहिबगंज। जिले में लंबे समय से पदाधिकारियों की कमी रही है। उपर से पांच पदाधिकारियों का एक साथ तबादला हो गया है। यहां एक-एक पदाधिकारी के पास दो से तीन विभागों का अतिरिक्त प्रभार है। इससे विकास व कल्याणकारी योजनाओं की मॉनेटरिंग में परेशानी होती है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने शनिवार को अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी, डीएसओ झुनू कुमार मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर कुमार दास का स्थानांतरण कर दिया है। बदले में उनके स्थान पर फिलहाल कोई नया पदस्थापन नहीं हुआ है। एक वरीय पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यदि ये पांच पदाधिकारी तत्काल विरमित हो गए तो संबंधित विभाग के कामकाज पर असर पड़ सकता है। बड़ी बात है कि इस समय एसआइआर कार्यक्रम चल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.