एसी लगने का काम पूरा होते ही शिफ्ट होगा महिला अस्पताल
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- लखीमपुर। मातृ दिवस पर महिला अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग में शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया। नई बिल्डिंग में एसी लगाने का काम पूरा होते ही शिफ्टिंग पूरी हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने रविवार को नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान घोषणा की कि मेडिकल कॉलेज का नया परिसर अब उपयोग के लिए तैयार है। रविवार को प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला महिला अस्पताल का नया भवन जल्द ही महिलाओं और बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं का केंद्र बनेगा। जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशु पुनर्जीवन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे एक दिवसीय प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.