नई दिल्ली, मई 16 -- तपती गर्मी में एसी अब काफी सारे लोग घरों में लगवा रहे हैं। लेकिन एसी चलाने के बाद भी उनमे से कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रिमोट का यूज करना पूरी तरह से नहीं आता। अगर एसी के रिमोट को सही तरीके से ना यूज किया जाए तो ना केवल पूरी तरह से कूलिंग नहीं मिलती बल्कि बिजली का बिल भी कई बार ज्यादा आता है। ऐसे में जरूर जानें कि AC के रिमोट में लगे बटनों का सही इस्तेमाल कैसे करें। हर बटन का मतलब भी जानना जरूरी है।AC के रिमोट में हर मोड पता होना चाहिए एसी के रिमोट में एक बटन मोड (MODE) का बना होता है। इस बटन को दबाने से एसी अलग-अलग मोड पर सेट हो जाती है। इन अलग मोड को अलग मौसम में चलाने से एसी की कूलिंगकूल मोड कूल मोड में एसी कमरे को ठंडा करती है। ये बेसिक मोड है, ज्यादातर गर्मियों में इस मोड में एसी चलाने का फायदा होता है। अगर बिजल...