नोएडा, जून 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एसी और फ्रिज मैकेनिक का शव शुक्रवार को कासना कोतवाली क्षेत्र में चिंगरावली गांव स्थित नहर किनारे झाड़ियों में मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दौला रजपुरा गांव निवासी हुजैफ खान गुरुवार को किसी काम से अपने घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटाने पर उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। अब शुक्रवार को पुलिस को चिंगरावली गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस उसके परिजनों तक पहुंच गई है। उधर, मृतक हुजैफ के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। हुजैफ खान एसी-फ्रिज मरम्मत का काम करते थे। वह अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों के मुताबिक, वह किसी का फोन ...