गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में बढ़ती गर्मी के साथ ही एसी में शॉर्ट-सर्किट और आग लगने की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है। इस सीजन में अब तक दस से अधिक ऐसी बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शहर में हाईराइज ईमारतों में अगर आग की घटनाएं हो जाएं तो दमकल विभाग के पास हाईराइज ईमारतों के फ्लैटों में आग बुझाने के इंतजाम नहीं है। बता दें कि शहर में लगातार एयर कंडीशनर (एसी) की मांग लगातार बढ़ रही है। बीते पांच साल में शहर में 30 से 40 फीसदी एसी की मांग ज्यादा बढी है। मिलेनियम सिटी के 95 फीसदी घरों में एसी लगा हुआ है। हर घर में एक नहीं बल्कि कई-कई एसी लगे हुए हैं। घर में तीन कमरे हैं तो तीनों में कमरों में अलग-अलग एसी लगे हुए हैं, लेकिन लोग एसी तो लगवा लेते हैं,लेकिन उनकी समय पर देखरेख नहीं करने और समय पर सर्विस नहीं करने के कारण इनमें ...