एसी में शार्ट सर्किट होने से लगी आग, मचा हड़कंप
रामपुर, मई 20 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण एसी में शार्ट सर्किट हो गया। जिससे आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर घर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग से कोई जनहानि नहीं हुई हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ईश्वर नर्सिग होम के पास गली में राजू गुप्ता का मकान है। बुधवार की दोपहर परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। घर में एसी चल रहा था। तभी अचानक शार्ट सर्किट होने से एसी में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने फैलना शुरू कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना बिजलीकर्मियों के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। जिस पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। सप्लाई बंद होने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.