आजमगढ़, मार्च 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास एक होटल में शनिवार को एसी मरम्मत के दौरान करंट से झुलस कर मैकेनिक की मौत हो गई। वह चचेरे भाई के साथ काम पर गया था। जहां एसी मरम्मत का काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर गांव निवासी 21 वर्षीय प्रताप तीन बहनों में इकलौता भाई था। वह अपने चचेरे भाई राजेश के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था। दोनों शनिवार की सुबह घर से निकले थे। शहर के रोडवेज के पास एक होटल में दोपहर को एसी की सर्विसिंग कर रहे थे। साथ में मौजूद चेचेरे भाई राजेश ने बताया कि सर्विसिंग के दौरान प्रताप करंट से झुलस गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। चचेरा भाई प्रताप को लेकर पास के अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। तत्पश्चात उसे निजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.