एसी बोगी में यात्री पर नाक पर किया हमला
प्रयागराज, जून 21 -- स्पेशल ट्रेन नंबर 03293 के एसी बोगी में दो यात्रियों में मारपीट का मामला सामने आया है। पटना निवासी अंकित अनुराग एफआईआर दर्ज कराई है कि 17 जून को वह एसी कोच में सीट 64 पर सूबेदारगंज से नई दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान दूसरे यात्री अतुल आनंद से विवाद हुआ। आरोप है कि अटेंडेंट के अंबल हटाने के दौरान अतुल का मोबाइल गिर गया। अतुल ने अंकित के सामान हटाने पर गाली-गलौच करते हुए चेहरे, नाक और आंख पर मुक्के मारे, जिससे नाक से खून बहने लगा। टीटीई को बुलाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। गोविन्दपुरी स्टेशन पर अंकित मेडिकल सहायता के लिए उतर गए। पीड़ित ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटनास्थल प्रयागराज होने के कारण मामला प्रयागराज जीआरपी में ट्रांसफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.