फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- फर्रुखाबाद।बस अड्डे से एसी बस दस बजे के आस पास दिल्ली के लिए रवाना हुई। हाथीपुर के निकट पहुंचते ही बस खराब हो गयी। इस पर चालक, परिचालक व कई यात्रियों द्वारा रोडवेज के अधिकारियों से संपर्क साधा गया लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इस पर एक यात्री ने सीधा परिवहन मंत्री को फोन लगा दिया। परिवहन मंत्री ने यात्री से बात कर तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था करायी। जिसमें सभी यात्री शिफ्ट कराये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...