लखीमपुरखीरी, मई 1 -- जिले में गांव क्षेत्र के साथ रूटों पर जल्द ही बसों की सुविधा मिलने जा रही हैं। इन सात रूटों में एक रुट पर गोला लखीमपुर के बीच 28 सीटर एसी बस भी दौड़ेगी। वह भी रोडवेज के किराए से कम में सफर कराएगी। इन सभी रूटों को डीएम ने स्वीकृति दे दी है। लखीमपुर डिपो से सात ग्रामीण रूटों पर मुख्यमत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बसें चलने जा रही है। इनमें ईसानगर ब्लाक के रूटमु गलीसपुर,चहलार, कटौती, वीरसिंहपुर, ईसानगर, सिसैया, ऐरा, भदफर, नकहा, लखीमपुर के बीच बस चलेगी। पसगवां ब्लाक के रूप उचौलिया,जेबीगंज, पसगवां, शंकरपुर, मोहम्मदी, अमीननगर लखीमपुर के बीच बस चलेगी। यह भी पढ़ें- अमेठी डिपो को मिली चार नई बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा गोला कुंभी ब्लाक के रूप जखौरा, मूंगा, भीमराव, बिलहरी, सिकंद्राबाद, कैमहरा लखीमपुर के बीच बस चलेगी। ईसान...