एसी बसों के शत प्रतिशत संचालन के दिए निर्देश
मुरादाबाद, मई 3 -- भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों के शत प्रतिशत संचालन के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी प्रभारियों से कहा कि डिपो में उपलब्ध एसी बसों का पूर्ण रूप से संचालन नहीं किया जा रहा है। डिपो में उपलब्ध समस्त एसी बसों को ऑनरूट करें। किसी भी दशा में एसी बसों का अनावश्यक रूप से खड़ा रहना पूर्णतः अस्वीकार्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि डिपो में उपलब्ध एसी बसों के दैनिक संचालन की सूचना प्रतिदिन सुबह 10 बजे ही अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- सुझाव: तीन महीने पर हो एसी की सर्विस तो दुर्घटना की आशंका कम यह भी पढ़ें- AC बना आग का गोला, आप भी चला रहे हैं तो तुरंत करें ये काम, सुरक्षित रहेगा परिवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.