प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झांसी से खुर्जा जा रही स्पेशल ट्रेन (01929) में शुक्रवार शाम एसी खराब होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। कोच संख्या बी-2 का एसी बंद होने से डिब्बे में उमस और गर्मी बढ़ गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हंगामा शुरू कर दिया और ड्यूटी पर तैनात टीटीई को घेरकर एसी ठीक कराने की मांग की।

हंगामा और यात्री शिकायतें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन शाम करीब 6:25 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची। एसी बंद होने के कारण कोच में बैठे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हुई। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत भी दर्ज कराई।

आरपीएफ की सहायता...