एसी फेल और पानी के अभाव में ऑर्थो में 6 ऑपरेशन टले
जमशेदपुर, मई 21 -- एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को हड्डी रोग विभाग में सभी ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए। पानी और एसी नहीं चलने के कारण ऐसा करना पड़ा। मंगलवार को इस विभाग में कुल 6 ऑपरेशन होने थे, लेकिन ऑपरेशन थिएटर में एसी नहीं काम कर रहा था और वहां पानी नहीं था। इससे मरीजों को परेशानी हुई। अब इन मरीजों को ऑपरेशन की नई तारीख दी जाएगी, क्योंकि अगले ऑपरेशन के दिन अन्य मरीजों की पहले से बुकिंग है। इसके पहले भी पानी की दिक्कत हुई थी तो तीन दिन तक करीब दो दर्जन से अधिक ऑपरेशन टल गए थे। इसके कारण कई मरीजों ने तो दूसरे निजी नर्सिंग होम में जाकर ऑपरेशन कराया था, जिसमें उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़े थे। यह भी पढ़ें- हड्डी रोग विभाग में आज हुए चार ऑपरेशन प्राचार्य ने तत्काल इसपर कार्रवाई करते हुए नगर निगम से पानी की व्यवस्था कराई और उसके बाद से रोज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.