नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बिजवासन स्थित पुष्पांजलि फार्म में 19 फरवरी की रात एसी फिटिंग के दौरान एक मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ठेकेदार फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय विशाल कुमार दोस्तों के साथ बिजवासन इलाके में किराए पर रहता था। वह मूलत: बिहार के सीवान जिले का रहने वाला था। पुलिस को दिए बयान में उसके दोस्त विकास कुमार ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों विशाल और अनीश कुमार के साथ 14 फरवरी को काम की तलाश में दिल्ली आया था। यहां जाकिर नाम के एक शख्स ने उन्हें ठेकेदार सौरभ बंसल से मिलाया। सौरभ ने उन्हें अपने पास काम पर रख लिया और पुष्पांजलि फार्म में एसी फिटिंग का काम सौंप दिया। तीनों 19 फरवरी को दिनभर काम कर लौटने लगे, तो जाकिर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.