एसी फटने से फ्लैट में आग लगी
नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-75 स्थित मैक्स ब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी में मंगलवार देर रात एसी फटने से फ्लैट में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग को बुझा दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि जांच में पता चला कि आग 24वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर-2402 में रात दस बजे के करीब एसी में लगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एसी रिमोट से बंद था, लेकिन उसका मेन पावर स्विच ऑन था। इसी दौरान एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते धमाका हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज आसपास के फ्लैटों में भी सुनाई दी। फ्लैट में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकले और मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। घटना का 14 सेकेंड का एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.