दरभंगा, जून 4 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। डीएमसीएच के क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग के लैब में सेंट्रल एयर कंडीशनर आवश्यक कूलिंग नहीं कर रहा है। लैब में तापमान मानक से काफी अधिक बढ़ जाने के कारण कीमती उपकरणों के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। अपनी पूरी क्षमता से काम करने के लिए मशीनों के लिए निर्धारित तापमान काफी जरूरी होती है। बताया जाता है कि एयर कंडीशनर की कूलिंग बढ़ाने के लिए कई बार अनुरोध किया जा चुका है। बावजूद इस दिशा में कदम नहीं उठाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ने से परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- AC यूजर्स ध्यान दें! सर्विस कराने से पहले 2 मिनट निकालकर जरूर जान लें ये बातें, बच जाएंगे हजारों रुपये सूत्रों के अनुसार लैब में तापमान 28 डिग्री से अधिक नहीं होना चाहिए। एयर कंडीशनर के सही ढंग से काम नहीं करने...