गुड़गांव, जून 22 -- फरीदाबाद,सरसमल। मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए चल रही नाला सफाई के दौरान एसी नगर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सफाई कार्य में लगा बुलडोजर और ट्रैक्टर नाले में जा गिरा, जबकि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद नाला सफाई अभियान और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एफएमडीए अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) पिछले कई सप्ताह से एसी नगर के करीब दो किलोमीटर लंबे नाले की सफाई करा रहा है। यह नाला एनआईटी क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। सफाई कार्य में भारी मशीनरी लगाई गई है, लेकिन मौके की परिस्थितियां काम को चुनौतीपूर्ण बना रही हैं।

अतिक्रमण की समस्या नाले के दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण मशीनों की आवाजाही के लिए प...